फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ का आदेश  बेअसर, नहीं खुले खाते

Fri, 29 Apr 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बातचीत
विज्ञापन
डीपीआरओ का आदेश 
विज्ञापन

बेअसर, नहीं खुले खाते
निघासन में ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक को लेकर ग्राम प्रधान लामबंद हो गए हैं। उन्होंने एडीओ पंचायत का घेराव कर खाते खोलने की मांग की है। डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत से खातों पर रोक हटाने को कहा गया है। आरोप है कि एडीओ पंचायत पर डीपीआरओ का आदेश भी बेअसर लग रहा है। खाते न खुलने पर प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा। 
विज्ञापन

ब्लाक की 66 ग्राम पंचायतों में माह दिसंबर से खातों में पैसा नहीं आया था। ग्राम निधि के खातों में पैसा आने के बाद शासन से गाइड लाइन न मिलने के कारण महीनों खाते में पैसा पड़ा रहा। करीब दो सप्ताह पहले शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद कार्य शुरू हुआ, आरोप है कि एडीओ पंचायत की मनमानी के चलते खातों पर रोक लगा दी गई। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों में कार्य कराने के लिए एडीओ पंचायत अधिक कमीशन मांग रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने खाते पर रोक लगा दी है। आरोप है कि पुराने कार्य की सारी डिटेल दे दी गई है इसके बावजूद पंचायत सिक्रेटरी मामले में मनमानी करते हुए वर्क आईडी जारी नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को रकेहटी ग्राम प्रधान व सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता की अगुवाई में ब्लाक पहुंचे। वहां पर एडीओ पंचायत का घेराव कर जमकर हंगामा किया। डीपीआराओ ने फोन कर खाता संचालित करने का आदेश दिया, लेकिन एडीओ पंचायत ने खाते नहीं खोले। एडीओ पंचायत की मनमानी के खिलाफ ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना होगा। उधर एडीओ पंचायत ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद खाते खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें