फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपाली गुप्ता चुनी गईं मिस फेयरवेल

Mon, 08 Feb 2016 07:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्राओं का विदाई समारोह किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। यहां दीपाली गुप्ता मिस फेयरवेल चुनी गईं।  
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और नृत्य तथा गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता राजेश दीक्षित ने छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए कई उपयोगी बातें बताईं। यहां मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, इसमें कक्षा 12 खा की दीपाली गुप्ता मिस फेयरवेल चुनी गईं। दूसरे स्थान पर सृष्टि शुक्ला रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राकेश माथुर ने परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ रहते हुए सफलता के मंत्र बताए। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, विमल अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सीमा साहनी और अवधेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें