फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज बना चैंपियन

Sun, 20 Sep 2015 11:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गईं। इसमें बाल वर्ग में पलिया की नवदीप और लखीमपुर की साक्षी को तथा किशोर वर्ग में लखीमपुर के नूरआलम और तरुण वर्ग में  विजय और अमन को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। यहां संकुल स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को चैंपियनशिप मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी ने मशाल प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी लेकर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में नौ जिलों के 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की तथा 49 प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेराम पांडे ने प्रस्तुत की। यहां संपूर्ण प्रतियोगिताओं के आधार पर बाल वर्ग में पलिया की नवदीप और लखीमपुर की साक्षी को, प्रथम, किशोर वर्ग में लखीमपुर के नूरआलम तथा तरुण वर्ग में लखीमपुर के विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड को प्रथम, सीबीएसई बोर्ड को द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझगईं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर पलिया को द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर गोला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप  में उपस्थित एसडीएम मितौली रामप्रकाश और विशिष्टि अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस ओपी गुप्ता, संकुल प्रमुख हरेराम पांडे, सीबीएसई बोर्ड के शेषधर द्विवेदी, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम तोलानी और सह प्रबंधक रविभूषण साहनी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें