फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्रॉडगेज लाइन के लिए निर्णायक जंग का एलान

Sun, 12 Oct 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बेलराया बैठक में बोलते सिंगाही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र। संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। मैलानी-नानापारा ब्रॉडगेज की मांग के लिए गांधी इंटर कॉलेज में महापंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने मीटरगेज के बजाय ब्रॉडगेज लाइन की मांग रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से की। महापंचायत ने ब्रॉडगेज लाइन की मांग पूरी नहीं होने पर निर्णायक जंग लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन


महापंचायत की शुरुआत पंडाल में तिरंगा झंडा लहराकर और भारत माता की जयकारे से हुई। इस दौरान तिकुनियां के समाजसेवी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सन 2008 में पानी की बाढ़ में रेल ट्रैक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के संचालन में रुचि लेना बंद कर दिया। इस पर व्यापारियों ने रेल प्रबंधक कार्यालय से बंद ट्रेनों की जानकारी कर रेलमंत्री को पत्र भेजा। सिंगाही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्र ने कहा कि ट्रेनों के संचालन से नागरिकों को राहत थी। ट्रेनें बंद होने से नागरिकों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने ब्रॉडगेज लाइन के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा ने कहा कि रेलवे रूट में ट्रेनों का संचालन बंद होने से तराई में विकास का चक्का जाम हो गया है। रेलवे स्टेशन के पड़ोस की बाजारों में सन्नाटा पसरा है। चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुजीत सिंह बब्बू ने कहा कि ब्रॉडगेज लाइन की मांग को लेकर निर्णायक जंग लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा, रमाशंकर पांडे, ध्रुव वर्मा, दिनेश वर्मा, राकेश वर्मा, प्यारे लाल, करवारी लाल, गणेश, धर्मेंद्र कुमार, आनंद अग्रवाल, अनिल महावर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें