फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिसंबर की सर्दी... 70 हजार बच्चों के पास स्वेटर तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के 70 हजार बच्चे अब भी बिना स्वेटर और जूते-मोजे पहने ही जा रहे हैं। जबकि विभाग का दावा है कि चार लाख से ज्यादा बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की राशि भेजी जा चुकी है। कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिनका आधार कार्ड न बना होने की वजह से अभिभावकों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े पांच लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसमें दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और बैग के लिए 170 रुपये खर्च किए जाते हैं।
वहीं स्टेशनरी में चार काॅपियाें, दो पेंसिल, दो रबर और दो कटर के लिए 105 रुपये मिलते हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस सत्र में करीब चार लाख 20 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। दूसरी लाॅट तैयार की जा रही है। धनराशि मिलने के बाद अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आई है। स्कूल प्रशासन के अलावा विभाग लगातार अभिभावकों को इस धनराशि से बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे सहित स्टेशनरी खरीदने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


मितौली में 5412 और मोहम्मदी में 1000 बच्चे लाभ से वंचित

मितौली/मोहम्मदी। आधार कार्ड नहीं बने होने के कारण अब तक मितौली के 5,412 बच्चों के अभिभावकों को यूनिफाॅर्म के लिए रुपये नहीं मिल सके हैं। हालांकि जिन्हेें रुपये मिले भी हैं। उन्होंने भी अब तक यूनिफाॅर्म नहीं खरीदी है। बीईओ भगवान राव ने बताया कि जिन बच्चों का आधार नहीं बना है, उनके अभिभावकों से आधार बनवाने के लिए कहा जा रहा है। जिन अभिभावकोंं के खातों में रुपया पहुंच गया है। उनसे जोर देकर बच्चों को यूनिफॉर्म दिलाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं मोहम्मदी के खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि ब्लाॅक क्षेत्र में कुल 27500 बच्चे हैं, जिनमें से 25000 बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा चुकी है। 1000 बच्चों के खाते में एक-दो दिन में धनराशि पहुंच जाएगी। वहीं 1000 बच्चे ऐसे हैं, जिनके जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड में खामी होेने के कारण उन्हें अब तक लाभ नहीं मिल सका है।
-
गोला और बिजुआ के भी कुछ बच्चों को नहीं मिला लाभ

गोला गोकर्णनाथ/बिजुआ। गोला के कुंभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम ने बताया कि 24000 बच्चों में से 22500 बच्चों के अभिभावकों को डीबीटी की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र में दिक्कत आ रही है। वहीं बिजुआ के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि 31949 पंजीकृत बच्चों में से 28967 के ही अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी है। 3017 बच्चों के खातों में खामी होने के कारण धनराशि नहीं भेजा जा सकी है।

वर्जन

लगातार आधार कार्ड से खातों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। चार लाख से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। करीब 70 हजार बच्चों को अभी धनराशि दी जानी है। इसको लेकर प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। जल्द ही बच्चों के अभिभावकों को धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें