फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रहे किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक राजाराम का फोटो फाइल
विज्ञापन
पसगवां। थाना क्षेत्र के चौराहा खुर्रम नगर निवासी अनुसूचित जाति के एक किसान की शनिवार को खेत में काम करते वक्त मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, किसान राजाराम (55) पुत्र करन शनिवार की सुबह 11 बजे अपने खेत पर बेटे संजय के साथ काम कर रहे थे। साथ में पोते अमन और रमन भी मौजूद थे। सभी मिलकर खेत से गन्ना काटकर डनलप में भर रहे थे। इसी बीच बेटा संजय कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पर पानी लेने के लिए चला गया, जबकि दूसरा बेटा सरोज पास के ही खेत में जानवर आने पर जानवरों को भगाने चला गया।
आधे घंटे बाद जब बेटा संजय पानी लेकर वापस पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ मोहम्मदी अरुण सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-
परिजन बोले हत्या... पुलिस बोली- नहीं मिले सबूत
किसान राजाराम की मौत को मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस कह रही है कि उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। मृतक के बेटे संजय ने बताया कि बरनैया थाना उचौलिया निवासी दो लोग शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए थे। उन्हें शक है कि पिता राजाराम ने उनको पकड़वाया था। इसी शक में उन्हीं दोनों आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की है। मृतक राजाराम के नाम 14 बीघा जमीन है। पत्नी के अलावा दो बेटों व पांच पुत्रियों का भरा पूरा परिवार है।
-
मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके का निरीक्षण किया था। हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण सिंह, सीओ मोहम्मदी

पुलिस ने स्थगित किया समाधान दिवस
पसगवां। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, सीओ अरुण सिंह की मौजूदगी में थाने में समाधान दिवस चल रहा था। एक शिकायत सुनी जा चुकी थी। इसी दौरान राजाराम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया तो अफरातफरी मच गई। सीओ व कोतवाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उधर, तमाम फरियादी बिना समाधान पाए ही वापस लौट गए।

मृतक राजाराम का फोटो फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें