फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामलाः सीओ ने मृतक के मृतक के परिजनों को दफ्तर बुलाकर दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना पुलिस कस्टडी में उदयपुर निवासी युवक विवेक वर्मा की हुई मौत में विवेचक सीओ मितौली सितांशु कुमार ने मृतक के पिता भगौती प्रसाद, भाई संदीप को अपने आफिस बुलाकर घटना के बाबत उनके बयान दर्ज किए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एक महिला को भगाने के मामले में 17 फरवरी से पुलिस कस्टडी में रहे विवेक वर्मा (22) की 21 फरवरी को मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर काफी बवाल होने पर एसपी पूनम ने एसओ धर्मदास सिद्धार्थ समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर केस की विवेचना सीओ मितौली को सौंपी थी। मृतक के पिता भगौती प्रसाद, भाई संदीप वर्मा का कहना है कि इस मामले में सीओ गांव नहीं आए, अपने आफिस मितौली बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। जिस पर उन्होंने जब दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर परिवार और गांव के लोगों ने इसे महज खानापूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें