एक सप्ताह की कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार सुबह खिलकर धूप निकली। ऐसे में किशनपुर सेंक्च्युरी के घने जंगल के बीच स्थित झादीताल के करीब बारहसिंघों का झुंड गुनगुनी धूप का आनंद उठाने के लिए निकल आया। इन बारहसिंघों की उछल-कूद ने पर्यटकों का मन मोह लिया।
किशनपुर सेंक्च्युरी में रहने वाले बाघ, तेंदुआ, गुलदार, चीतल, पाढ़ा, बारहसिंघा के अलावा झादी ताल में आए प्रवासी पक्षियों और तमाम अन्य वन्य जीवों ने मंगलवार को धूप का भरपूर आनंद उठाया। दोपहर में किशनपुर सेंक्च्युरीमें प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को बारहसिंघा का झुंड झादीताल के करीब धूप सेंकते दिखाई पड़ा, इस नजारे ने पर्यटकों का मन मोह लिया।
पर्यटकों विनोद गोयल, हरिकिशन अग्रवाल, सीताराम केडिया, कुंवर सेठ आदि ने झुंड को अपने कैमरे में कैद किया। रेंजर वीसी तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।