फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आवास के बाहर पत्नी संग टहल रहे थे भाजपा विधायक, बाइक सवारों ने कर दी फायरिंग, फैली दहशत

Thu, 02 Jan 2025 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू लखीमपुर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में रहते हैं। वह बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उनसे दो युवक उलझ गए। युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
आवास के बाहर खड़े भाजपा विधायक सौरभ सिंह व समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी में बुधवार रात फायरिंग से दहशत फैल गई। मोहल्ला निवासी कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू से दो-तीन युवक उलझ गए। युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक विधायक के आवास के पास ही सड़क पर खड़े थे। जब भाजपा विधायक ने टोका तो युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और फायरिंग कर भाग निकले। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कस्ता सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी पत्नी ब्लॉक प्रमुख मितौली खुशबू सिंह के साथ घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। उनके आवास के पास ही दो युवक खड़े थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

विधायक आवास के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विधायक से बहस के बाद की फायरिंग 
विधायक ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर दोनों युवक भड़क गए और विधायक से बहस करने लगे। युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस आए इससे पहले वहां से भाग निकले। रात में ही विधायक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। 

आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश में दो पुलिस टीम में लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने जताया खतरा 
विधायक के मुताबिक वह रोजाना घर के बाहर टहलते हैं। घर से 50 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो लड़के खड़े थे। हमने ललकारा तो उन लोगों ने हवाई फायर किया। सीधे फायर करते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। जब तक गनर आता तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। आशंका है कि युवकों को पहले से जानकारी होगी। विधायक प्रतिदिन बाहर टहलते हैं। विधायक ने खतरा जताते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ी घटना घटित हो सकती है। 

विज्ञापन

विधायक के आवास पर पहुंचे जनप्रतिनिधि 
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के आवास के पास बुधवार रात युवकों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला गोकर्णनाथ के विधायक अमन गिरि और धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी मोहल्ला शिव कॉलोनी में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सभी जनप्रतिनिधियों ने घटना को लेकर रोष जताते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें