फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ससुराल आए युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन व मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतेर में ससुराल आए युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर गांव के पश्चिम नहर में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अन्नू ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले जनपद सीतापुर के थाना रामकोट के गांव प्रतापपुर निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र मोहनलाल से हुई थी। अनिल बाहर रह कर मजदूरी करता था। उसके पुत्र की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अनिल नौ दिन पूर्व राजस्थान से मजदूरी कर वापस लौटा था।
करीब एक सप्ताह पहले ग्राम बरतेर निवासी गुरु के घर अपनी ससुराल आया था। पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके पति अनिल बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी जीतू के साथ खेत जोतने गए थे। रास्ते में अनिल को नहर पर छोड़ जीतू खेत जोतने चला गया। वापस आते समय जीतू को नहर पर उनके कपड़े व मोबाइल रखा मिला।
विज्ञापन

आसपास देखा तो अनिल वहां नहीं दिखे तो घर फोन कर जानकारी ली। पता चला तो अन्य परिजन अनिल की तलाश में निकले। काफी देर बाद अनिल का शव नहर में मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता मोहन लाल व मां ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने यह भी बताया कि पुत्र की छाती पर फफोले व दाहिनी आंख से खून निकला रहा था। पिता ने चौकी पर तहरीर देकर शव का परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खीरी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें