रोते बिलखते मृतक के परिजन और मौजूद ग्रामीण
अलीगंज। थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर कुसमौरी में एक युवक का घर के अंदर गमछे से लटका शव मिला।
गांव निवासी अनूप कुमार ने बताया कि उसका भाई अंकित दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। 17 वर्षीय अंकित पिता राजाराम के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। शनिवार की शाम अंकित कहीं गया था। वापस आकर अंकित ने पड़ोस में बाबा जगतपाल के खाली पड़े घर में टिन शेड में अंगौछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद