फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल से बरामद हुआ ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैलानी जंगल में एक ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। ग्रामीण की आंख और हाथ में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्राम छेदीपुर थाना मैलानी के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि उनके चाचा रमेश चंद्र (55) रविवार को अपनी दुकान बंद करके घर आ रहे थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने रमेश चंद्र का शव को जंगल में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो एक आंख पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार होने की वजह से चोट थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि हाथ पर भी चोट लगी थी। होटल और घर के बीच करीब 800 मीटर की दूरी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें