फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
हर से युवक का शव निकलवा रही पुलिस। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
उचौलिया। हरदोई ब्रांच शारदा नहर में वरनैया गांव के पास गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव वनकागांव के पास से हरदोई ब्रांच शारदा नहर निकली है। नहर के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने दोपहर में एक युवक का शव बहते देखा। कुछ देर बाद शव वरनैया गांव के पास नहर की झाल में फंसकर फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी हर्षित कुमार मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का बहाव तेज होने से शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें