फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटकता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
सोनू फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
संसारपुर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार सुबह एक खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला।
गांव रामपुर निवासी नंदराम ने 23 अगस्त को मैलानी थाने मेें पुत्र सोनू (24) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नंदराम ने तहरीर देकर बताया था कि 20 अगस्त को सोनू घर से कहीं चला गया था। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह सोनू का शव अर्जुनपुर निवासी रामपाल के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

शव से दुर्गंध आने से उसके कई दिन पुराना होने की आशंका है। मृतक विवाहित था। उसकी दो वर्ष की एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। घटनास्थल पर संसारपुर, बांकेगंज और कुकरा चौकी के प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मैलानी राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

सोनू फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें