फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता महिला का शव पेड़ से लटकता मिला, हत्या की आशंका

Sat, 25 Mar 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महवागंज/सुंदरवल। करीब एक माह से लापता महिला का शव शुक्रवार को शारदानगर में नहर पटरी किनारे पेड़ से लटकता मिला। मृतका के पति ने हत्याकर शव उसी के दुपट्टे से लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शारदानगर क्षेत्र के रामापुर रौली गांव निवासी अच्छे लाल ने बताया कि पत्नी मैना देवी (30) 17 मार्च से घर से लापता थी। तलाश करने पर कुछ पता नही चला था। इस पर उसने शारदा नगर पुलिस को शिकायती पत्र देख पड़ोसी गांव निवासी एक युवक पर पत्नी को ले जाने की आशंका जताई। आरोप है पुलिस ने मामले में कोई रुचि नही ली। शुक्रवार सुबह रौली गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर पटरी किनारे एक पेड़ की टहनी में दुपट्टे के सहारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव लटकते देखा। पुलिस भी मौके पर पहुची। भीड़ के बीच परिजन ने शव की शिनाख्त मैना के रूप में कई।
मृतका के पति अच्छेलाल ने पत्नी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें