फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अधेड़ का चारपाई पर मिला शव, गला दबाकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ग्राम पंचायत हौकना मटेरा के मजरा रानीपुरवा में बुधवार सुबह एक ग्रामीण का शव संदिग्ध अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस की जांच पड़ताल में प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई।
विज्ञापन


मृतक के 12 साल के पुत्र ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी मां ने एक युवक के साथ मिलकर हत्या की है। मृतक की मां ने भी बहू पर किसी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई। देर शाम पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात सभी खाना खाकर सोने चले गए थे। घनश्याम (50) के साथ उसका 12 साल का बेटा और पत्नी भी थी। वहीं बुधवार सुबह घनश्याम की पत्नी संगीता ने अपनी सास को बताया कि उनका बेटा कुछ बोल नहीं रहा है। 75 वर्षीय मां जगरानी ने बताया कि जब वह देखने गईं तो घनश्याम अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। आशंका जताई कि रात में ही किसी समय उसकी बहू ने किसी के साथ मिलकर घनश्याम की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दबी जुबान में यह भी बताया कि महिला के गांव के ही कई युवकों के साथ संबंध थे। पुलिस संगीता से काफी देर तक पूछताछ करती रही लेकिन उसने उसने कुछ नहीं बताया। 12 साल के बेटे ने अपनी मां पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। उसका आरोप लगाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बेटे और ग्रामीणों के बयान पर पुलिस ने घनश्याम की पत्नी को कोतवाली ले आई, जहां पर पूछताछ की गई।

कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई हरिकिशन की ओर से दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथमदृष्टया घनश्याम की गला दबाकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी अर्जुन के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगीता को हिरासत में ले लिया है। उसके प्रेमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें