फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिरकटी लाश, एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था

Tue, 28 May 2024 09:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फरधान रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह लोगों ने युवक का शव रेल पटरी पर देखा। इसकी सूचना पुलिस की दी। युवक की शिनाख्त महेवागंज निवासी जावेद अहमद के तौर पर हुई। वह एक दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना को संदिग्ध माना और रिश्तेदारों के साथ जमीनी रंजिश बताई, लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। युवक एक दिन पहले ही दिल्ली से काम कर लौटा था। युवक फरधान के ट्रैक पर कैसे पहुंचा, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


महेवागंज निवासी जावेद अहमद (22) पुत्र जमील अहमद दिल्ली में काम करता था। सोमवार को ही वह दिल्ली से लौटा था। रेलवे ट्रैक पर जहां पर जावेद अहमद का कटा सिर मिला, वहीं पास में धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव की पहचान करानी शुरू की। करीब एक घंटे के बाद शिनाख्त हुई। 

पुलिस से मिली जानकारी के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस यह आशंका जता रही है कि सोमवार रात आठ बजे 09354 मैलानी से डालीगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से हादसा हुआ होगा। स्टेशन मास्टर सिराज अहमद ने बताया कि जिस रेलवे लाइन पर शव पड़ा मिला। उस पर रात आठ के एक ट्रेन गुजरी थी, उसके बाद कोई ट्रेन नहीं गुजरी है। जबकि शव सुबह छह बजे रेलवे लाइन पर पड़ा देखा गया। 

विज्ञापन

एक दिन पहले ही दिल्ली से आया था युवक 
इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक जावेद के पिता जमील अहमद ने बताया कि उसका पुत्र एक माह पहले दिल्ली काम करने के लिए गया था। सोमवार को सुबह ही दिल्ली से वापस आया। बताया कि जावेद घर में किसी को कुछ भी बताकर नहीं निकला था, वह घर में पर्स, मोबाइल छोड़कर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी चिंता हुई। सुबह जावेद की तलाश की जाती, इससे पहले ही उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा होने की सूचना मिल गई। 

जमील ने बताया कि उसके घर में जमीन को लेकर कुछ विवाद था। बेटा बिना बताए फरधान पुस्तैनी घर को कभी नहीं जाता है। सोमवर को वह कैसे वहां पहुंच गया, यह पुलिस जांच करेगी। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हत्या होने की चर्चा, पर आरोप से इंकार
मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजन युवक जावेद की हत्या करने की बात कह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ट्रेन से कटने की बात से भी इंकार कर रहे थे। परिजनों के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि जावेद को किसी ने मारकर रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। सभी का यही कहना कि ट्रेन से हादसा होने के बाद शव पर कई चोटें के निशान होने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

कई एंगल से पुलिस कर रही जांच
शव को देखने और परिजनों की चुप्पी के बाद पुलिस कई एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के साथ उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी घटना से पहले क्या हुआ, इसको लेकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस का दावा है कि सीडीआर के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें