फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता खुटार के युवक का शव मिला

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन
मैलानी। शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक का शव मैलानी थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

एसओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ग्रामीणों ने खुटार रोड स्थित कठिना नदी के पुल के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना दी। घटना स्थल खुटार और मैलानी थाना की सीमा पर होने की वजह से दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंंची। इसी दौरान किसी तरह सूचना पाकर दो दिनोंं से लापता थाना खुटार के ग्राम ढकना लहिया निवासी अविनेश के पिता कामता प्रसाद और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कामता प्रसाद ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अविनेश के रूप में की। घटनास्थल मैलानी होने की वजह से मैलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव पर किसी प्रकार के चोटों आदि के निशान नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें