गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल के गन्ना यार्ड में तीन गोवंशों के शव मिलने के मामले में भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। शवों को मिट्टी में दफन कराया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर की चीनी मिल के गन्ना यार्ड में गोवंशों के शव पड़े होने की सूचना पर भारतीय बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख अनूप गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और चीनी मिल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। कहा कि आए दिन गोवंश फैक्ट्री का गंदा पानी पीकर दम तोड़ देते हैं। गन्ने भरे ट्रक से गोवंश चोटिल को जाते हैं। उनका इलाज तक नहीं कराया जाता। धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर हिमांशु जोशी, सूरज कुमार, विकास, मोहित राठौर, आशीष गुप्ता, आंचल कश्यप, अंकित राठौर, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बजाज ग्रुप के पीआरओ सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ना यार्ड ओपन एरिया है। छुट्टा गोवंश यहां विचरण करते रहते हैं। सूचना मिलने पर चीनी मिल के अधिकारियों ने गोवंश के शवों को मिट्टी में दफन करवा दिया है।