लखीमपुर खीरी। रविवार की दोपहर शिवाला चौराहे के समीप रपटा पुल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक महेवागंज चौकी स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था।
थाना भीरा क्षेत्र के गांव दुजईपुरवा निवासी मायाराम 40 मथना के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार की दोपहर जब वह भट्ठे पर नहीं मिला तो उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान साथियों को मायाराम का शव शिवाला चौराहे के पास स्थित रपटा पुल के समीप पड़ा मिला। साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद