फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला में घर के अंदर एक युवक का शव लटकता मिला है। भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

पड़रिया तुला निवासी मुनेश कुमार त्रिपाठी (38) लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। मुनेश कुमार के माता-पिता का देहांत हो चुका है। कुछ साल पहले मुनेश की पत्नी की भी दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। पड़ोसी किराएदार हनीफ और चंद्रिका प्रसाद के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जब उन लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो मुनेश को आवाज लगाते हुए उसके घर के अंदर चले गए, जहां मुनेश की लाश कमरे के दरवाजे में ऊपर बने रोशनदान से लटक रही थी।
निवर्तमान ग्राम प्रधानपति विजय सिंह ने मृतक के बड़े भाई विश्वकांत और भीरा थाने को सूचना दी। भीरा एसओ अजय राय ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विश्वकांत त्रिपाठी ने हत्या कर लाश लटकाने का संदेह जताते हुए कहा कि मुनेश ने अपने खाने के लिए जो खाना बनाया था वह पूरा वैसे ही रखा मिला है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। मुनेश के पास मौजूद मोबाइल और पर्स गायब हैं। शरीर पर चोटों के निशान भी मौजूद हैं। विश्वकांत त्रिपाठी का कहना है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है।
विज्ञापन

विश्वकांत की सूचना पर शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अजय राय, एसओ भीरा
होटल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नंबर तीन विशानगर स्थित एक होटल के कमरे में महिला के शव की सूचना मिली थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महिला कंचनपुर जिला के बेलडाड़ी गांव निवासी कमला रोकाया बताई गई है। उसके पति सुर्जल रोकाया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दंपती काफी दिनों से होटल में रुके हुए थे, जो भारत के पंजाब में काम करते थे और बीते दिनों ही धनगढ़ी में जमीन खरीदने के लिए तीन-चार दिन से होटल में ठहरे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। संवाद
विज्ञापन

घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक किसी वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया था, जिसकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मितौली थाना क्षेत्र के सलाहपुर निवासी सोमिल अपनी ससुराल थाना नीमगांव क्षेत्र के कोटरी गांव के लिए बाइक से जा रहा था, तभी नीमगांव क्षेत्र मे लालहनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी बुधवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें