निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के करदहिया गांव में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी शत्रोहन लाल के पुत्र प्रदीप पाल (22) के रूप में हुई।
प्रदीप शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। उसका शव गांव के पश्चिम घोसियाना रोड पर भगहर झील के किनारे भिलोर के पेड़ से लटका मिला। सिंगाही थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद