फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुनर्भू ग्रंट गदियाना स्थित एक मकान के अंदर टिन शेड के नीचे दुपट्टे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे। हालांकि, परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

अलीगंज कुसमौरी के मूल निवासी जगतपाल भवानीगंज जिंद बाबा कॉलोनी में अपने मकान में रहते हैं। उनका दूसरा मकान पुनर्भू ग्रंट गदियाना में भी है। परिजनों ने बताया कि जगतपाल का 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत उर्फ गुड्डू अक्सर दूसरे मकान पुनर्भू ग्रंट में अकेला रहता था। शनिवार की सुबह उसका शव टिन शेड के नीचे पाइप में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे पिता जगतपाल, बहन कांति देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व अमरजीत उर्फ गुड्डू अपने दूसरे मकान पर आया था। उसका विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व बक्खारी गांव निवासी अंजना के साथ हुआ था। शादी के दो वर्ष बाद अंजना अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई और उसने दूसरी शादी कर ली। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें