बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक कैलाश प्रकाश को वन संरक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। 2008 बैच के आईएफस अफसर और चित्रकूट के डीएफओ पद से स्थानांतरण के बाद उन्होंने दुधवा नेशनल पार्क में बतौर उपनिदेशक पद 18 सितंबर को ज्वाइन किया था। नए पद पर तैनाती होने तक कैलाश प्रकाश दुधवा नेशनल पार्क में ही कार्यरत रहेंगे। उनको पदोन्नति मिलने पर दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक / फील्ड निदेशक संजय पाठक, बफरजोन उपनिदेशक सुंदरेशा, डीएफओ साउथ संजय बिस्वाल, कतर्निया घाट डीएफओ आकाश दीप बधावन समेत अन्य वन कर्मियों ने खुशी जताई है। संवाद