फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर डीसीएम पलटी, कई मजदूर घायल

Tue, 12 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खाईं में पलटी डीसीएम: स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बा औरंगाबाद के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर खूंटी पुलिया के पास मंगलवार को गेहूं से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन पर बैठे कई मजदूर गेहूं की बोरियों के नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम मितौली की तरफ से गेहूं लादकर मैगलगंज जा रही थी। बताया जाता है कि खूंटी बुजुर्ग गांव की ओर से आ रही एक कार अचानक सड़क पर चढ़ी, जिससे सामने से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई।

डीसीएम में गेहूं की बोरियों के ऊपर कई मजदूर बैठे हुए थे। वाहन पलटते ही मजदूर बोरियों के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में घायल मजदूर उस्मान पुत्र शब्बन, सोफियान पुत्र इस्लाम तथा शाहिल पुत्र गुलशेर निवासी औरंगाबाद है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उनके परिजन अस्पताल ले गए।

उसी रोड से गुजर रहे शिवकुमार तिवारी ने कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे औरंगाबाद चौकी इंचार्ज ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें