फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विरोध दिवस मनाएंगे अधिवक्ता

Thu, 07 Jan 2016 10:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में अधिवक्ता कर्मवीर की जघन्य हत्या के विरोध में आठ जनवरी को पूरे प्रदेश के अधिवक्ता मौन रहकर विरोध दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले तथा हत्याओं के विरोध में यह विरोध दिवस मनाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन सिंह, मुन्नी लाल यादव, गोरखपुर के अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, जौनपुर के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव की हत्या, प्रतापगढ़ के अधिवक्ता मुकेश यादव पर प्राणघातक हमला और लखीमपुर के अधिवक्ता जावेद अली और मोहम्मद इशहाक के खिलाफ मुकदमा कायम करने आदि मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। अजय शुक्ला ने मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें