प्रस्ताव पर मोहर लगते ही शुरू होगा जीर्णोद्धार
जीर्ण अवस्था में पहुंच गया जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय
नई बस्ती स्थित जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। पालिकाध्यक्ष ने विद्यालय का निरीक्षण किया और जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख की कार्य योजना तैयार की है। पालिकाध्यक्ष ने इसका प्रस्ताव भी डीएम को सौंपा है। डीएम की मोहर लगते ही विद्यालय का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा।
सन 1955 में जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय में नई बस्ती मोहल्ले में शुरू हुआ था। देखरेख के अभाव में विद्यालय की बिल्डिंग काफी जर्जर चुकी है। विद्यालय की दुर्दशा की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव ने शनिवार को उसका निरीक्षण किया और विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए पहल की है। है। उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख की कार्य योजना की फाइल डीएम को सौंपी है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद विद्यालय का जीर्णोद्धार शुरू होगा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि संगीत विद्यालय में डॉ.जयशंकर प्रसाद बाजपेई के नाम से एक नि:शुल्क अस्पताल और विवाह के लिए एक हाल का निर्माण भी कराया जाएगा।