फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत विद्यालय के बहुरेंगे दिन, पालिकाध्यक्ष ने भेजा प्रस्ताव

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जीर्णोद्धार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रस्ताव पर मोहर लगते ही शुरू होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

जीर्ण अवस्था में पहुंच गया जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय
 नई बस्ती स्थित जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। पालिकाध्यक्ष ने  विद्यालय का निरीक्षण किया और जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख की कार्य योजना तैयार की है। पालिकाध्यक्ष ने इसका प्रस्ताव भी डीएम को सौंपा है। डीएम की मोहर लगते ही विद्यालय का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सन 1955 में जयदेव संगीत भारतीय विद्यालय में नई बस्ती मोहल्ले में शुरू हुआ था। देखरेख के अभाव में विद्यालय की बिल्डिंग काफी जर्जर चुकी है। विद्यालय की दुर्दशा की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव ने शनिवार को उसका निरीक्षण किया और विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए पहल की है। है। उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख की कार्य योजना की फाइल डीएम को सौंपी है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद विद्यालय का जीर्णोद्धार शुरू होगा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि संगीत विद्यालय में डॉ.जयशंकर प्रसाद बाजपेई के नाम से एक नि:शुल्क अस्पताल और विवाह के लिए एक हाल का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें