फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: गट्टानी क्लब, ज्ञानकोष और केन क्लब ने जीते मुकाबले

Wed, 12 Jun 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार शाम खेले गए मुकाबलों में गट्टानी क्लब, ज्ञानकोष और केन क्लब की टीम ने मैच जीते।
विज्ञापन

श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में सोमवार को पहला मैच गट्टानी क्लब और वॉरियर क्लब सिक्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर टीम ने राहुल के 45 रन की मदद से 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गट्टानी क्लब की टीम ने जयेश के 19 और तनवीर के 22 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच ज्ञानकोश और विशु क्लब सिक्स के बीच खेला गया। इसमें ज्ञानकोश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। वहीं विशु क्लब टीम 75 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

तीसरा मैच लक्ष्मी मैरिज लाॅन और केन क्लब के बीच खेला गया। लक्ष्मी मैरिज लॉन और केन क्लब दोनों टीमों ने 104 रन बनाए। विजेता का निर्णय सुपर ओवर कराकर किया गया। सुपर ओवर में केन क्लब टीम ने 16 रन बनाए। वहीं लक्ष्मी मैरिज लाॅन टीम 8 रन ही बना सकी। तनवीर और मोहम्मद अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग अनवार, शिवम अवस्थी, रोहित गुप्ता और अनिकेत वर्मा ने की। कंमेंट्री राजेंद्र निषाद और आशु शुक्ला ने की। इस मौके पर मधुसूदन गिरि, जनार्दन गिरि, केके शुक्ला, रावेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें