जय माधव क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत : आयोजक
अमीरनगर। जय माधव क्रिकेट टूर्नामेंट सिसोकन के फाइनल में दौलतपुर ने ओलरापुर को 10 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दौलतपुर ने ओलरापुर को 10 ओवर में 72 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज धीरू राज ने तीन ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में 73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर ने अजयपाल के नाबाद 45 और दानिश के नाबाद 30 रन की बदौलत पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।
धीरू राज को फाइनल में पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट और 30 रन बनाने पर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दौलतपुर की लगातार तीसरी खिताबी जीत में कप्तान बलवीर के नेतृत्व के साथ खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। बल्लेबाजी में गौरी, गुलशन और अजयपाल ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजी में धीरू राज और जेके यादव ने विपक्षी टीमों पर लगातार दबाव बनाए रखा।