फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के वादे संग विदा हुईं बेटियां

Sun, 29 Mar 2015 11:45 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले जब कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में पढ़ाई के लिए इन छात्राओं को इनके मां-बाप छोड़ने आए थे, तब भी यह रो रहीं थीं और आज जब कक्षा आठ की पढ़ाई पूरी कर इन्हें घर जाना था, तब भी इनकी आखों में आंसू थे। अपनी बेटियों को स्कूल लेने पहुंचे अभिभावकों से उनकी टीचर ने वादा किया कि वह अब आगे की पढ़ाई भी कराएंगे।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में आयोजित मोटीवेशन कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच स्कूल से पासआउट हुईं छात्राओं को उनके परीक्षाफल बांटे गए। स्कूल में रहकर पढ़ाई के दौरान इन छात्राओं ने तालीम के साथ दुनियादारी भी सीखी। समय-समय पर शैक्षिक टूर के अलावा कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। सभी छात्राएं अपनी टीचर से दोबारा मिलने आने का वादा कर घर के लिए रवाना हो गईं।
उधर तीन दिवसीय आयोजित मोटीवेशन कैंप में छात्राओं की विदाई के साथ स्कूल में नए प्रवेश लेने आने वाली बेटियों को शामिल किया गया। इन छात्राओं को यहां तीन दिन तक रुककर स्कूल के माहौल को समझने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें