फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के पहले बेटी को दहेज में दिया शौचालय

Wed, 03 May 2017 11:19 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
              
विज्ञापन

शादी से पहले बेटी की ससुराल में बनवाया शौचालय, फिर की विदाई            
मुस्लिम परिवार की स्नातक बेटी के पिता ने की मिसाल कायम           
    
          
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी, कि एक बाबुल ने अपनी बेटी को दहेज में शौचालय बनवाकर दिया है। बिजुआ में हुए इस निकाह के भले ही अभी चर्चे न हों लेकिन बेटी की शादी के पहले दिए गए दहेज की चर्चा हर तरफ है। इलाके में हुई इस आदर्श शादी ने एक नई मिसाल कायम की है। उसने शादी के पहले उपहार के रूप में बेटी के ससुराल में शौचालय बनवा कर दिया है। 
विज्ञापन

मूड़ासवारान इलाके के मोहम्मद शफी ने अपनी बेटी नौशीन का रिश्ता इलाके के एक गांव में तय किया था। नौशीन ने दीनी तालीम के साथ ग्रेजुएशन भी किया है। बेटी की जब शादी की बात चली तो किसी ने गौर नहीं किया कि जिस घर में नौशीन दुल्हन बनकर जा रही है वहां एक भी शौचालय नहीं बना है। जब कि शफी के घर में कई शौचालय बने हैं, बेटी को जब यह बात पता चली तो वह अपने पापा से कुछ नहीं बोली लेकिन मां से डरते-डरते बात रख ही दी, कि उस घर में बिन शौचालय कैसे इज्जत से आपकी बेटी विदा होगी। बाप को पता चला तो उसी दिन वह बेटी की ससुराल पहुंच गए, शफी ने बड़ी साफगोई से एक बात कही कि आपने कोई दहेज नही मांगा है लेकिन मेरी एक ख्वाहिश है कि मैं अपनी बेटी की विदाई से पहले शौचालय बनवाकर दूं। बाबुल की बात सुनकर वर पक्ष को थोड़ा आश्चर्य हुआ और नाराजगी भी जाहिर की, कि वह खुद शादी से पहले या फौरन शादी के बाद घर में शौचालय बनवा लेंगे, लेकिन अपने होने वाले समधी और एक बेटी के पिता की ख्वाहिश से उन लोगों ने इजाजत दे दी। अब नौशीन बुधवार को विदा होकर ससुराल आई तो उसके दहेज से बड़ी दौलत शौचालय पहले से बना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें