गोला के कृषक समाज में रंगोली सजातीं छात्राएं।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में बुधवार को रंगोली, मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा के निर्देशन में हुई रंगोली, मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. पूर्वी वर्मा ने रंगोली, मेहंदी और पोस्टर सब जूनियर वर्ग में स्वच्छता अभियान, कोविड-19 महामारी और सीनियर वर्ग में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर बनाए गए पोस्टर के लिए छात्र-छात्राओं की सराहाना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में सर्वांगीण विकास होने के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा का दर्पण होती हैं। इस मौके पर नारायण लाल वर्मा, डॉ अनिल कुमार, अखिलेश शुक्ला , मनीष राज सिंह, अंकित शर्मा, देवेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, आरती गुप्ता ,यूपीका गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद