लखीमपुर। ओटीएस योजना की तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा करने नहीं पहुंचे।
मंगलवार को ओटीएस योजना के तहत विशेष काउंटर खोले गए, लेकिन कुछ केंद्रों पर एक भी उपभोक्ता नहीं आए। नई बस्ती उपकेंद्र पर सुबह से तीन लोगों ने बकाया जमा किया। वहीं गढ़ी में तीन लोग ही आए। अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 16 जनवरी के बाद बकाया भुगतान न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद