फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नृत्य में दान्या और गायन में अल्तमश खान अव्वल

Sun, 05 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर पुरस्कृत बाल प्रतिभाएं।स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार शाम नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गायन के जरिये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पांच अप्रैल 2026 को चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर सीनियर गायन प्रतियोगिता शाम सात बजे से आयोजित होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन वर्मा ने की। नृत्य प्रतियोगिता में आर्यन गुप्ता, आकृति गुप्ता, कृतिका जायसवाल, परिधि गुप्ता, परी साहनी, आर्यमान दीक्षित और रसमीत कौर ने प्रस्तुति दी। इसमें दान्या प्रथम, अलीशा सोंधी द्वितीय व परी साहनी तृतीय स्थान पर रहीं।
गायन प्रतियोगिता में सार्थक गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अंश राजपूत, हरिओम तिवारी, मोहम्मद आजम, आर्यमान दीक्षित व अनवी सिंह ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें अल्तमश खान प्रथम, वंशिका द्वितीय और आराध्या वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नत्थूलाल अवस्थी, आदर्श सोनी, प्रमोद मिश्र, गुरमीत कौर, दीपक मिश्र, श्रीराम शुक्ला, सुरेश प्रजापति, ललित वर्मा व धनेश शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें