फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर खतरनाक सफर

Sun, 11 Jan 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वारिस सिद्दीकी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला की पहचान जिले व प्रदेश में धार्मिक शहर के रूप में है। यहां भगवान शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माणाधीन है। साल भर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसके बावजूद भी शहर के कुछ मार्ग इतने ऊबड़-खाबड़ हैं जिससे निकलना राहगीरों के लिए जोखिमपूर्ण रहता है।
विज्ञापन

शहर के लोग मुख्य मार्गो के उच्चीकरण, चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण की मांग करते रहे हैं। 25 वार्डों, करीब एक लाख की आबादी के शहर गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला, मुन्नूगंज, पश्चिमी दीक्षिताना, मोहल्ला तीर्थ के मुख्य रास्ते, गालियां पेयजल की पाइप लाइन डालने के कारण खराब हो गए हैं। वहीं चीनी मिल गेट से मुक्तिधाम होते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग, मिल गेट से अंबेडकर तिराहे तक मिल डायवर्जन मार्ग, छोटे चौराहे से केडिया फार्म तक सिनेमा मार्ग और इस मार्ग पर बिना मुंडेर की पुलिया राहगीरों के लिए जोखिम बनी है। मिल डायवर्जन और सिनेमा मार्ग बरसात में दशकों को वर्ष पुरानी जल भराव की समस्या आज भी बरकरार है। चीनी मिल गेट से गन्ना यार्ड मोड़ तक विकास चौराहे को जाने वाले मार्ग पर वाहन सवार राहगीरों को हादसों का डर बना रहता है।

वारिस सिद्दीकी

वारिस सिद्दीकी

वारिस सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें