फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ के गांवों में भी बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी

Sun, 29 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। बनबसा बैराज से पास किए गए पानी से बिजुआ के गांवों में भी खतरा बढ़ गया है। रविवार को एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने तहसीलदार भीमचंद के साथ गांव बझेड़ा, बेल्हा सिकटिहा और रेवतीपुरवा में नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान कानूनगो अरुणेश मिश्रा और लेखपाल अजय गुप्ता भी मौजूद रहे। यहां अभी बाढ़ से बचाव के काम पूरे नहीं हुए हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सामान और मवेशियों को ऊंचे स्थान पर ले जाने की सलाह दी है। तहसील प्रशासन ने सभी गांवों को अलर्ट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें