फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर लाया जाए

Sun, 14 Dec 2014 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बहादुरनगर में एक घर के बाहर सहन में लगा ट्रांसफार्मर बच्चों के लिए खतरा बना है। गृहस्वामी के तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुधि नहीं ली है। वहीं नगर पालिका की अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव भी ट्रांसफार्मर हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर लगाने की सिफारिश कर चुकी हैं।
विज्ञापन

बहादुरनगर निवासी दिनेश चंद्र की पत्नी सुमनलता ने विद्युत खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि हमारी जगह में ट्रांसफार्मर रखा है। आएदिन तार जलने लगते हैं और जोरों की आवाज के साथ कभी-कभार ट्रांसफार्मर दगने लगता है। सुमनलता ने बताया है कि ट्रांसफार्मर से कुछ दूरी पर टैंक स्थित है। घर में छोटे बच्चे रहते हैं, जिन्हें खतरा बना रहता है। वहीं जमीन में ट्रांसफार्मर रखा होने से मोहल्ले के बच्चों के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें