कठिना नदी के पुल पर जंगल में बना अंधा मोड़। संवाद
ममरी। कस्बे से पुवायां जाने वाले मार्ग पर कठिना नदी के घमहाघाट पर बने रपटा पुल का अंधा मोड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इस पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रपटा पुल में दरारें पड़ी हुई हैं। इस पर भारी वाहन निकल पाना मुश्किल हो रहा है। पुल के समीप घने जंगल में तीव्र मोड़ होने की वजह से वहां हर समय खतरा बना रहता है। घना कोहरा पड़ने पर आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता। ऐसे में वहां पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक तरफ जंगल और दूसरी तरफ जर्जर पुल होने की वजह से वहां वन्य जीवों का हर समय खतरा बना रहता है। संवाद