रोटरी क्लब ने शहर के कुंवर खुशवक्त राय विद्यालय में डांडिया नृत्य का आयोजन किया। इसमें शहर की बालिकाओं ने एक से बढ़कर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रोटरी पदाधिकारियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
डांडिया नृत्य का शुभारंभ रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सत्यव्रत निगम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें इशिता अग्रवाल, पीहू अग्रवाल और वंदा अग्रवाल ने अपने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोटरी पदाधिकारियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष विजय नागर, सचिव कमल मेहरोत्रा, डॉ.अजय आगा, प्रभू प्रकाश अग्रवाल, गिरधर कपूर, मगन टंडन, विकास गिरि, विमल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूजा निगम, हुकुम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजू अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह और संदीप अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।