फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में साइटोपैथोलॉजी लैब शुरू

विज्ञापन
जन औष​​धि केंद्र के उद्घाटन के दौरान मौजूद सदर विधायक, प्राचार्य व सीएमएस। स्रोत : स्वास्थ्य वि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में साइटोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। यहां जांच से सभी प्रकार की गांठों की प्रकृति का शीघ्र पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले मरीजों को इस जांच के लिए लखनऊ जाना पड़ता था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने कहा कि इस जांच के लिए अब जिलेवासियों को किसी बड़े शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही मिल जाएगी। प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि साइटोपैथोलॉजी लैब की स्थापना महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सेवाभावी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पैथोलॉजी विभाग की हेड डॉ. कंचन गर्ग ने बताया कि साइटोपैथोलॉजी की जांच में सुई के माध्यम से गांठों की साधारण व कैंसर प्रकृति का शीघ्र पता लगाने की मदद मिलती है। साथ ही टीबी की जांच, स्तन और लिवर कैंसर तथा अन्य प्रकार की गांठों में की जाने वाली यह प्रथम जांच है। इस दौरान सीएमएस डॉ. राज कुमार कोली, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन अमन मेहरोत्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र शुरू हुआ। उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने कहा कि यह केंद्र समाज के उन तबकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा, जिन्हें महंगी दवाओं के कारण समुचित इलाज नहीं मिल पाता था। प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र न केवल मरीजों को राहत देगा, बल्कि मेडिकल छात्रों को फार्मास्युटिकल प्रबंधन से जुड़ी वास्तविक समझ भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. आरके कोली, डॉ. सोमेश राजू, डॉ. विनीत कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें