महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में सिलिंडर फटने से आग लग गई। जिसमें दो घर जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया। मिर्जापुर गांव निवासी मोनू के घर बीती शुक्रवार रात खाना बन रहा था। इस बीच अचानक सिलिंडर के पाइप लीकेज होने से आग सिलेंडर तक पहुंच गई।
सिलिंडर में आग लगी देख घर छोड़ कर दूर भागे। पल भर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। पूरा घर जलने लगा। आग की लपटें में पड़ोसी रामआसरे का घर भी चपेट में आ गया। गृहस्वामी मोनू (37) ने घर से सामान निकालने की कोशिश की । जिससे वह झुलस गया। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।