फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 06 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। बीती देर शाम खीरी थाना क्षेत्र के दुबहा गांव के पास रामापुर की तरफ जा रहे साइकिल सवार दो लोगों की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को सोनू (32) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हरौवा व विनोद (50) निवासी भानपुर साइकिल से रामापुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान धोबहा गांव के पास पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। इस हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई और विनोद घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सीओ महक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ट्रैक्टर चालक मय वाहन मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें