फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक से टकराकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। सोमवार की शाम गोला-सिकंदराबाद रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घरथनिया निवासी साइकिल सवार संजीव कुमार मिश्रा (50) की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम घरथनिया निवासी संजीव मिश्रा गोला से सामान खरीद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के चौराहे पर बाइक चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी और भाग निकला। परिजन घायल को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे अंकुल मिश्रा की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें