फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शाहगढ़ के पास पुलिया बही, ट्रैक के नीचे बह रहा पानी

विज्ञापन
मीटरगेज के भीरा-पलिया के बीच ट्रैक के पास हुआ कटान
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। शाहगढ़ स्टेशन के पास रेलवे की एक पुलिया पानी में बह गई। इससे मैलानी-पीलीभीत के बीच जल्द ट्रेनों के चलने की संभावना फिलहाल टल गई है।
विज्ञापन

बारिश और बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी रेलवे ट्रैक पर भी कहर बरपा रहा है। सोमवार को मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के शाहगढ़ और संदेई हॉल्ट के बीच किमी नंबर 241 बंगला गांव के पास बनी रेलवे की एक पुलिया पानी में बह गई। रेल पटरी हवा में लटक रही है और पानी ट्रैक के नीचे से तेज धार में बह रहा है।
यहां बता दें कि रेल मंत्रालय ने हाल ही में मैलानी से पीलीभीत के बीच तीन नई पैसेंजर ट्रेनें चलाने के साथ ही लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर का विस्तार पीलीभीत तक करने की स्वीकृति दी थी। रेलवे बोर्ड से चार जुलाई को निर्गत पत्र भी संबंधित अधिकारियों को जारी हुआ था। इससे पीलीभीत तक ट्रेनें जल्द चलने की उम्मीद थी। शाहगढ़ और संदेई हॉल्ट के बीच पुलिया बह जाने से उम्मीदें फिलहाल धूमिल हो गईं हैं। आरवीएनएल से जुड़े जानकारों का कहना है कि पुलिया के पास जाने का रास्ता न होने से उन लोगों ने ही बमुश्किल पुलिया बनाई थी। लिहाजा बारिश के मौसम में पुलिया बनाकर ट्रैक को फिट करना अब आसान नहीं होगा।
विज्ञापन





मैलानी से नानपारा के बीच 11 तक नहीं चलेंगी ट्रेनें
- भीरा-पलिया के बीच ट्रैक के पास हुआ मिट्टी का कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैलानी। शारदा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भीरा-पलिया के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास ट्रैक की मिट्टी का कटान तेज हो गया है। कटान होने की वजह से रेलवे ने संरक्षा की दृष्टि से मीटरगेज खंड के मैलानी-नानपारा के बीच संचालित चार ट्रेनें 11 जुलाई तक निरस्त कर दी हैं।
एनई रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मैलानी-नानपारा खंड पर संचालित सभी चारों गाड़ियों- 05361 नानपारा-मैलानी, 05356 मैलानी-नानपारा, 05362 मैलानी-नानपारा, 05355 नानपारा-मैलानी पैसेंजर को 11 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनें बंद होने से इस रूट के यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।





पहले वाली जगह ही कटा रेलवे ट्रैक, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे



पलियाकलां। बीते कुछ वर्षों से शारदा नदी पलिया-भीरा रोड पर अतरिया के पास रेल लाइन का कटान करती आ रही है। इस बार भी नदी ने उसी जगह कटान किया है, जहां हर साल वह करती है। इस बार भी रेललाइन के नीचे से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। देखते ही देखते नदी का पानी पलिया-भीरा राजमार्ग पर चलने लगा है। पलिया के एसडीएम कार्तिकेय सिंह, कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने ट्रैक्टर से पूरे इलाके का जायजा लिया और दोनों तरफ से आ रहे वाहन चालकों को हिदायत भी दी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन भीरा मार्ग पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। संवाद

मीटरगेज के भीरा-पलिया के बीच ट्रैक के पास हुआ कटान

मीटरगेज के भीरा-पलिया के बीच ट्रैक के पास हुआ कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें