फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अग्रवाल महिला संघ के तीज कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ की ओर से आयोजित तीज महोत्सव : तीज के रंग, सखियों के संग पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीज और फ्रेंडशिप डे की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साड़ियां, ज्वेलरी, राखियां, होम डेकोर, हस्तशिल्प सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सून बनाओ प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल प्रथम, ममता अग्रवाल द्वितीय और निधि मित्तल तृतीय रहीं। हाउजी और लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अग्रवाल महिला संघ के नए लोगो का भी अनावरण किया गया।
संघ की अध्यक्ष राशी अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शन, स्वरोजगार को बढ़ावा और सामाजिक एकता का मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि गोपाल अग्रवाल, संघ की सचिव ऋतु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीतिका गर्ग सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें