मैलानी में स्वागत करते श्यामभक्त। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। तिकुनियां से पैदल खाटूधाम जा रहे रमन अग्रवाल का यहां श्याम भक्तों ने जोरदार स्वागत कर उनकी सकुशल यात्रा की कामना की। स्वागत के दौरान श्याम परिवार समिति के संयोजक रामचंद्र अग्रवाल, पंडित राजेश शर्मा, सत्यनारायण मंगल, मुरारी लाल अग्रवाल, वीरपाल यादव, अनमोल खन्ना विनोद खन्ना सहित आसपास गांवों के ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद