पलियाकलां। तिकुनियां से पैदल चलकर श्री खाटू श्याम धाम जाने के लिए निकले तिकुनियां निवासी एक श्याम दीवाने का पलिया खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया।
तिकुनियां निवासी श्याम दीवाना रमन अग्रवाल श्री खाटू श्याम धाम के लिए पैदल यात्रा करने के लिए निकले हैं। तिकुनियां से पलिया, पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, हापुड़, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नीरामना, बहरोड, कोटपुतली, शाहपुरा होते हुए करीब 850 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद खाटू श्याम धाम पहुंचेंगे। इससे पहले उनके पलिया पहुंचने पर इनका श्याम भक्तों ने खाटू श्याम मंदिर में जोरदार स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद उनको शारदा नदी पुल तक छोड़ने भक्तों की भीड़ गई। संवाद