गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की विधि विधान से पूजन किया गया। महिलाओं ने नए अनाज से बने व्यंजनों से भगवान जगन्नाथ का भोग लगाकर धनधान्य, सुख समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने चैत्र माह के सोमवार को भगवान जगन्नाथ की नए अनाज से पूजा अर्चना की घरों में पंचामृत से प्रतिमा को स्नान कराकर चंदन, कुसुम, टेसू के फूल चढ़ाकर आटे के दीपक जलाए।
गेहूं की सात बालियां, कच्चे आम, गुड़धनिया, गुझिया, खीर, दही, हलवा पुरी का प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर सीमा सिंह, आशा, नीरज श्रीवास्तव, रागिनी सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद