फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
मझगईं के नौगवां सिद्ध बाबा देव स्थान पर महायज्ञ में शामिल लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। नव वर्ष के अवसर पर नौगवां के सिद्ध बाबा देव स्थान पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। प्रज्ञा मंडल नौगवां की तरफ से हर वर्ष की तरह इस साल भी नववर्ष के अवसर एक जनवरी को सिद्ध बाबा देव स्थान पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। हवन पूजन के बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रज्ञामंडल नौगवां टोली नायक देशराज की ओर से करवाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें